Google Pixel 10a का धमाका: बिना ‘कैमरा बार’ के बदला पूरा लुक, ₹49,999 में मिल रहे हैं फ्लैगशिप फीचर्स और 7 साल का भरोसा!

Google Pixel 10a: गूगल ने आधिकारिक तौर पर अपनी नई मिड-रेंज स्मार्टफोन Google Pixel 10a को 18 फरवरी, 2026 को वैश्विक स्तर पर लॉन्च कर दिया है। यह लॉन्च अपने समय के लिहाज से काफी अहम है क्योंकि आमतौर पर मई में आने वाली ‘ए-सीरीज़’ इस बार कई महीने पहले पेश की गई है। पिक्सल 10a में सबसे बड़ा बदलाव इसका बंपलेस डिजाइन है, जहां कैमरा बार को हटाकर फ्लैश बैक दिया गया है। आइए जानते हैं इस फोन से जुड़ी सभी अहम बातें।


Google Pixel 10a in Berry and Obsidian colors showing the new flat bumpless rear design without camera bar.
Pixel 10a का नया और स्लीक ‘Bumpless’ अवतार! ₹49,999 की शुरुआती कीमत और 7 साल के अपडेट्स के वादे के साथ, यह गूगल का अब तक का सबसे टिकाऊ और सुंदर बजट स्मार्टफोन है।

Google Pixel 10a release launch date in india

Google Pixel 10a को 18 फरवरी, 2026 को वैश्विक स्तर पर लॉन्च कर दिया है।


कीमत और उपलब्धता

Google Pixel 10a price in india

गूगल पिक्सल 10a को भारत में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में 49,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह कीमत पिछले साल आए पिक्सल 9a के शुरुआती कीमत के बराबर ही है। फोन चार आकर्षक रंगों – लैवेंडर, बेरी, फॉग और ऑब्सीडियन में उपलब्ध होगा। इसकी प्री-बुकिंग 18 फरवरी की रात 9 बजे से फ्लिपकार्ट और गूगल इंडिया स्टोर पर शुरू हो चुकी है, जबकि बिक्री 6 मार्च, 2026 से शुरू होगी।

विवरणजानकारी
लॉन्च कीमत (8GB/256GB)₹49,999
HDFC बैंक कैशबैक₹3,000 की तत्काल छूट
एक्सचेंज बोनस₹3,000 तक की अतिरिक्त छूट
प्री-ऑर्डर शुरू18 फरवरी, रात 9 बजे से (Flipkart & Google Store)
आधिकारिक सेल6 मार्च, 2026 से

डिजाइन और डिस्प्ले: बंपलेस लुक और दमदार स्क्रीन

Google Pixel 10a का डिजाइन पूरी तरह से बदल गया है। अब इसमें पिछले मॉडल्स की तरह उभरा हुआ कैमरा बार नहीं है, बल्कि कैमरा मॉड्यूल बिल्कुल फ्लैट है जो फोन की बॉडी के साथ मिल जाता है। यह न केवल फोन को एक प्रीमियम और मिनिमलिस्टिक लुक देता है, बल्कि टेबल पर रखने पर फोन डगमगाता भी नहीं है। इसका फ्रेम 100% रिसाइकल्ड एल्युमीनियम से बना है, जो पर्यावरण के प्रति गूगल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

फोन में 6.3 इंच की pOLED एक्चुआ डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसकी खासियत इसकी 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है, जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे ब्राइट स्क्रीन बनाती है और तेज धूप में भी शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का इस्तेमाल किया गया है, जो पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा मजबूत है।


परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

Google Pixel 10a में वही टेंसर G4 चिपसेट दिया गया है जो पिछले साल के पिक्सल 9 सीरीज में था। हालांकि यह नए टेंसर G5 से पुराना है, लेकिन यह चिप रोजमर्रा के कामों और AI फीचर्स को हैंडल करने में पूरी तरह सक्षम है। सिक्योरिटी के लिए इसमें टाइटन M2 चिप मौजूद है।

सॉफ्टवेयर के मामले में यह फोन धमाकेदार है। यह एंड्रॉयड 16 के साथ आता है और गूगल ने इसे 7 सालों तक OS अपडेट, सिक्योरिटी अपडेट और पिक्सल ड्रॉप देने का वादा किया है। इसका मतलब है कि यह फोन 2033 तक अपडेट रहेगा। सैटेलाइट SOS फीचर पहली बार ए-सीरीज में दिया गया है, जो इमरजेंसी में नेटवर्क न होने पर भी काम करता है।


कैमरा और AI फीचर्स

हार्डवेयर की बात करें तो पिक्सल 10a में डुअल रियर कैमरा सेटअप है – 48MP का प्राइमरी कैमरा और 13MP का अल्ट्रावाइड लेंस। सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा है। हालांकि यह हार्डवेयर पिछले मॉडल जैसा ही है, लेकि AI की मदद से इसमें कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं।

  • कैमरा कोच: यह फीचर पहली बार ए-सीरीज में आया है, जो रियल टाइम में फोटो खींचते वक्त लाइटिंग और कंपोजिशन के लिए गाइडेंस देता है।
  • ऑटो बेस्ट टेक: ग्रुप फोटो में सभी के बेस्ट एक्सप्रेशन वाली फोटो ऑटोमेटिकली सेलेक्ट कर लेता है।
  • मैक्रो फोकस: अब क्लोज-अप फोटोग्राफी के लिए यह फीचर भी दिया गया है।
  • ऐड मी और मैजिक एडिटर जैसे फेमस AI फीचर्स भी मौजूद हैं।

बैटरी और चार्जिंग

पिक्सल 10a में 5,100mAh की बैटरी दी गई है, जो ए-सीरीज में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी है। गूगल का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर 30 घंटे से ज्यादा चल सकता है और एक्सट्रीम बैटरी सेवर मोड में यह 120 घंटे तक चल सकता है। चार्जिंग के मामले में भी इसे अपग्रेड किया गया है। यह अब 30W फास्ट वायर्ड चार्जिंग (पिछले मॉडल में 23W था) और 10W वायरलेस चार्जिंग (पिछले मॉडल में 7.5W था) को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि 30 मिनट की चार्जिंग में फोन 50% तक चार्ज हो जाता है।


Google Pixel 10a Colour

  • Colour: Lavender
  • Colour: Berry
  • Colour: Fog
  • Colour: Lavender
  • लैवेंडर Lavender
  • बेर्री Berry
  • फोग Fog
  • ओब्सीडियन Obsidian

खास बातें और ऑफर्स

  • ड्यूरेबिलिटी: IP68 रेटिंग के साथ यह गूगल का सबसे मजबूत ए-सीरीज फोन है।
  • कनेक्टिविटी: ब्लूटूथ 6 और वाई-फाई 6E सपोर्ट के साथ-साथ इसमें क्विक शेयर को अपग्रेड किया गया है, जो अब ऐपल के एयरड्रॉप के साथ भी काम करता है।
  • लॉन्च ऑफर्स: एचडीएफसी बैंक कार्ड से खरीदारी पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक3,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 24 महीने का नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन मिल रहा है। साथ ही, गूगल पिक्सल अपग्रेड प्रोग्राम के तहत जीरो डाउन पेमेंट पर भी फोन खरीदा जा सकता है।

अन्य महत्वपूर्ण लेख :


टेक्नोलॉजी और स्मार्टफोन् से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण लेखों के लिए कृपया नीचे दी गई कैटेगरीज देखें।


डिस्क्लेमर | Disclaimer

यह जानकारी 18 फरवरी, 2026 की आधिकारिक लॉन्च घोषणाओं पर आधारित है। लेख में बताई गई कीमत (₹49,999) और बैंक ऑफर्स (HDFC कैशबैक) बाजार की स्थितियों और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के विवेक पर परिवर्तन के अधीन हैं। 7 साल के अपडेट का वादा गूगल की भविष्य की नीतियों और हार्डवेयर क्षमता पर निर्भर करता है। किसी भी खरीदारी से पहले आधिकारिक स्टोर या वेबसाइट पर जाकर नवीनतम विवरणों की पुष्टि स्वयं करें।


Leave a Comment